फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 12.50 लाख रुपये का आर्थिक सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

Thu, 27 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते
विज्ञापन
अंबाला। अमर उजाला ने बुधवार को छावनी के जीएमएन कॉलेज में भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा जिले के चयनित मेधावियों को 12.50 लाख रुपये की आर्थिक सम्मान राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंबाला सिटी से मेयर सैलजा संदीप सचदेवा बतौर मुख्य अतिथि तो विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य व स्वास्थ्य क्षेत्र के शिक्षाविद् डॉ. रोहित दत्त ने जिले के 125 विद्यार्थियों को यह चेक वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मेयर सैलजा सचदेवा ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के इस सराहनीय कदम और अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत को है। बच्चों की जिम्मेदारी है कि वह इसी प्रतिभा के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों को नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान भी किया। वहीं प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना करते हुए मेधावियों को देश के प्रति अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच का रिश्ता किस प्रकार का होना चाहिए इसकी जानकारी दी, इसके अलावा उन्होंने बच्चों से स्क्रीन टाइम का प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया।



कैबिनेट मंत्री ने दिया था अनुदान

अमर उजाला प्रत्येक वर्ष 10वीं व 12वीं के मेधावियों काे सम्मानित करता है। उसी क्रम में मई में अंबाला सिटी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने 125 मेधावियों को 10-10 हजार रुपये प्रति मेधावी के हिसाब से धनराशि को अपने स्वैच्छिक कोष से अमर उजाला को उपलब्ध कराया था। इस राशि के चेक का वितरण बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले से मेधावी आए थे। इस दौरान अभिभावक, मेयर के राजनैतिक सचिव मोहित आहलुवालिया, भाजपा नेता संजय लाखड़ा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. चंद्रपाल पूनिया व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




पंजाबी और फ्यूजन का दिखा अनोखा संगम



कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद जीएमएन कॉलेज में नर्सिंग की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इसमें सबसे पहले तो छात्रा स्वाती रावत ने गणेश वंदना की। इसके बाद अन्य छात्राओं ने पंजाबी और फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। इस दौरान अमर उजाला की तरफ से मेयर सैलजा सचदेवा व प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली छात्राओं में महक, निधि, जसमीत कौर, ईशा, अंकिता, रमिंदर, नैन्सी, स्वाती रावत, अंजली, चारवी, अंशू, गुरलीन, मुस्कान व लवलीन शामिल रहीं।।





आर्थिक सम्मान पाकर विद्यार्थियों खिले चेहरे, बोले शिक्षा को हमेशा मिलता है सम्मान



मुझे मिला यह सम्मान आगे और मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसे राजनेता और अमर उजाला का मैं धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे यह मंच दिया। यह सम्मान पाकर काफी खुशी का अनुभव हो रहा है। नूर




यह आर्थिक सम्मान हमारे साथ-साथ अन्य मेधावियों को भी प्रेरणा देगा। इस तरह की पहल के लिए अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं ।-हसप्रीत कौर




इस आर्थिक सम्मान से जिला स्तर पर हमें चमकने का मौका मिला है। मैं परिजनों के साथ कार्यक्रम में आई, उन्हें भी मुझ पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।-मिताली




अमर उजाला समाचार पत्र का धन्यवाद, उन्होंने जो हमें व अभिभावकों को इस पल का साक्षी बनाया। यह कार्यक्रम दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगा। इस सम्मान को मैं जीवनभर नहीं भूल सकती हूं।मन्नत




इस कार्यक्रम में आकर ही हमें अहसास हुआ कि समाज में शिक्षा की वजह से आप पहचान बनना सकते हैं। यहां से हमारे कंधों पर एक दायित्व मिला है कि आगे भी अच्छा प्रदर्शन करें।यक्षा




सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं संचालित करती है। कुछ विद्यार्थी उनका लाभ लेते हैं कुछ नहीं। पर ऐसे सम्मान विद्यार्थियों को महसूस कराते हैं कि वह भी एक समाज के अभिन्न अंग हैं और उनके बारे में भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज जैसे नेता सोच रहे हैं।-जानवी

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित करते

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित करते

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें