फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूके भेजने के नाम पर 12.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यूके भेजने के नाम पर युवती के साथ 12.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। युवती की ओर से गृहमंत्री को सौंपी शिकायत पर अब पुलिस ने एजेंट सहित विदेश का वीजा लगाने वाले दो व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए नूरपुर गांव निवासी जसनप्रीत कौर ने बताया कि वह कक्षा 12वीं तक पढ़ी है और पढ़ाई के लिए यूके जाना चाहती थी। इसके लिए मेरे भाई यशप्रीत सिंह की चिम्मा खुड़ी गांव तहसील बटाला गुरदासपुर निवासी एजेंट हरप्रीत सिंह और कुरुक्षेत्र में अबरोड एजुकेशन सेंटर चलाने वाले जसबीर सिंह से बात की थी। एजेंट हरप्रीत सिंह और जसबीर सिंह ने उसे स्टडी वीजा पर विदेश यूके भेजने के लिए कुल 18 लाख रुपये में बात की थी। इसके बाद उन्होंने सहमति जताते हुए दस्तावेज और पासपोर्ट एजेंट हरप्रीत सिंह को दिए थे। फिर एक मार्च 2023 को 20 हजार रुपये गुगल पे से, 17 मार्च को नौ लाख रुपये बैंक के माध्यम से, 22 मार्च को एक लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से,6 अप्रैल को एक लाख रुपये नगद, सात अप्रैल एक लाख रुपये नगर यानी अलग-अलग तारीख पर उन्होंने 12 लाख 20 हजार रुपये एजेंट हरप्रीत सिंह और जसबीर सिंह को अदा किए थे और बकाया पेमेंट विदेश यूके का स्टडी वीजा आने पर देने के लिए तय हुआ था।
दोनों एजेंटों ने उसे स्टडी वीजा पर यूके भेजने के लिए सितंबर माह तक का समय मांगा था। लेकिन अब तक इन्होंने न तो उसे स्टडी वीजा पर विदेश भेजा है और न ही उनके पैसे वापस किए हैं। जबकि पैसों के लिए उन्होंने कई बार उनसे बात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें