फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य स्पैशल स्कूल को रक्षा मंत्री अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर :: 19
विज्ञापन

वात्सल्य स्पेशल स्कूल को रक्षा मंत्री अवार्ड
देश के सभी 62 कैंटोनमेंट के स्पेशल स्कूलों में लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। देश भर के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड में चल रहे स्पेशल स्कूलों में अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के वात्सल्य स्कूल को रक्षा मंत्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में हुए समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। लगातार दूसरी बार अंबाला के इस स्पेशल स्कूल ने यह पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल यशपाल कुमार ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा चलाया जा रहा यह स्कूल कई उपलब्धियों को अपने नाम कर चुका है। स्कूल में करीब 90 स्पेशल बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सभी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। बच्चों ने हरियाणा ही नहीं बल्कि नेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बनाई है। स्कूल में 11 टीचिंग और 5 नॉन टीचिंग स्टाफ ने इस स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली में हुए समारोह में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सीईओ वरुण कालिया, बोर्ड के प्रेजीडेंट अजय बवेजा ने यह पुरस्कार हासिल किया। उल्लेखनीय है कि साल 2017 व 2018 में अंबाला के वात्सल्य स्कूल ने लगातार दो बार यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें