फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर व्हीलर की एंट्री बैन करने पर एकमत बाजारों के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : 11 से 19 व 23
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान
फोर व्हीलर की एंट्री बैन करने पर एकमत बाजारों के प्रधान
बोले- चार से सात नवंबर तक फोर व्हीलर नहीं दाखिल होना चाहिए बाजार में
बजाजा बाजार एसोसिएशन ने बैठक कर डिवाइडर पर फड़ी नहीं लगने का एजेंडा पास किया
त्योहार के नाम पर अतिक्रमण से जूझ रहे बाजार
रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। त्योहार के नाम पर ट्विन सिटी के बाजारों में जाम के हालात उत्पन्न हो गए हैं। दुकानदारों ने कई-कई फुट तक कब्जे कर लिए हैं और इसका असर सीधे तौर पर ट्रैफिक पर पड़ रहा है। वीरवार को भी दुकानों के आगे हुए कब्जों की वजह से वाहन चालक परेशान रहे। वहीं जाम से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले बजाजा बाजार की एसोसिएशन ने बैठक कर बाजार में दिवाली तक डिवाइडर के किनारे फड़ी नहीं लगने देने का एजेंडा पारित किया है। इसका नोटिस बोर्ड भी बाजार में लगा दिया गया है। उधर, अमर उजाला ने जाम के संबंध में विभिन्न बाजारों के प्रधान व पूर्व प्रधानों से बात की तो वह एकमत बोले कि बाजार में चार से सात नवंबर तक कोई भी फोर व्हीलर दाखिल नहीं होना चाहिए। इससे जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
राय मार्केट से निकलना हुआ मुश्किल
त्योहार के नाम पर बंपर एवं मेगा सेल आरंभ हो चुकी है और इस मौके को भुनाने के लिए कोई भी दुकानदार पीछे नहीं हटना चाहता। खासकर राय मार्केट में हालत खराब हैं। यहां दुकानों के कई फुट आगे तक सामान रखा गया है। ऐसे में उनकी दुकानों पर खरीददारी करने आने वाले ग्राहकों को सड़क पर ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

सीएम के आने पर पुलिस ने सदर बाजार में जो चुस्ती दिखाई वह अब खत्म
सदर बाजार के हालात भी यही हैं। निकलसन रोड, बजाजा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, डीसी रोड पर दुकानदारों ने कई फुट आगे सामान रखा हुआ है। यहां पर न ही निगम और न ही पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने शाम को अतिक्रमण विरोधी अभियान अवश्य चलाया था, मगर इसके बाद स्थिति पुराने ढर्रे पर आ गई थी। मंगलवार को सीएम के आगमन पर कैंट के बाजारों में वाहनों को हटाने के लिए जो चुस्ती पुलिस ने दिखाई थी वह भी अब खत्म हो चुकी है।
बजाजा बाजार एसोसिएशन ने लगाया नोटिस बोर्ड
बजाजा बाजार एसोसिएशन ने मीटिंग कर इस बार तय कर दिया है कि बाजार में किसी तरह की रेहड़ी डिवाइडरों के किनारों पर लगने नहीं दी जाएगी। सबसे ज्यादा बजाजा बाजार में जाम की स्थिति रहती है और इसी से निपटने के लिए दुकानदारों द्वारा यह निर्णय लिया गया है। यह भी तय किया गया है कि बाजार में यदि कोई बाहरी व्यक्ति रेहड़ी लगाता है तो वह दुकान के बेशक आगे लगा सकता है, मगर डिवाइडर पर रेहड़ी नहीं लगेगी।
बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी बोले- बंद हो सदर बाजार में फोर व्हीलर
बाजार में फोर व्हीलर चार से लेकर सात नवंबर तक बंद होना चाहिए। इससे सदर बाजार को काफी राहत मिलेगी। एसोसिएशन ने बैठक कर प्रस्ताव भी पारित किया है कि डिवाइडर पर वह अपने बाजार में रेहड़ी नहीं लगने देेंगे। निगम व प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
-रविंद्र गर्ग, अध्यक्ष, बजाजा बाजार एसोसिएशन।
- प्रशासन को बाजार के लिए एक रेगुलेटरी सिस्टम बनाना चाहिए। त्योहार में हर कोई रोजगार कमाना चाहता है, मगर यह रोजगार कैसे चले इसके लिए सिस्टम होना चाहिए। करवाचौथ पर बाजार जाम हो गए थे। यदि कोई इमरजेंसी होती है तो कैसे बाजार में वाहन दाखिल हो पाएंगे। फोर व्हीलर की एंट्री कुछ दिन के लिए बंद होनी चाहिए।
-अजय गुलाटी, अध्यक्ष, द मेन सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन, अंबाला कैंट।
- बाजार पहले ही भरे पड़े हैं और त्योहार के समय चार पहिया वाहनों से हालात खराब हो जाते हैं। तीन से सात नवंबर तक बाजार में फोर व्हीलर की एंट्री बैन होनी चाहिए। इससे कुछ हद तक राहत मिलेगी, साथ ही पुलिस की ड्यूटी सुबह 12 से शाम आठ बजे तक पीक ओवर होनी चाहिए।
-विशाल जौहर, अध्यक्ष, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मार्केट एसोसिएशन।
ट्रैफिक पर कंट्रोल होना चाहिए, पुलिस व निगम को मिलकर कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस व राइडर को तैनात किया जाए। फोर व्हीलर की एंट्री विजय रतन चौक व दूसरी ओर सब्जी मंडी से बंद होनी चाहिए। रेहड़ियां भी बीच में नहीं चलनी चाहिए।
विज्ञापन

-बृज गोयल, पूर्व अध्यक्ष, सदर बाजार एसोसिएशन।
कोट्स
फोर व्हीलर एंट्री बैन करने पर विचार चल रहा है। त्योहार के नाम पर बाजार में किसी को अतिक्रमण करने नहीं दिया जाएगा, यदि अतिक्रमण हुआ तो निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों को बाजार साफ दिए जाएंगे ताकि वह आसानी सें आकर खरीददारी कर सकें।
-अनिल गुर्जर, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें