फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन अध्यक्ष बधाना को सीआईए ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज यूनियन अध्यक्ष बधाना को सीआईए ने उठाया
विज्ञापन

फोटो नंबर-----9, 10 व 11
एस्मा के तहत केस दर्ज कर की गई कार्रवाई
हड़ताल के चलते कामकाज पर नहीं लौटे कर्मचारी, यूनियन का दावा- पंजाब रोडवेज कर्मियों ने दिया समर्थन
खेल महाकुंभ पर भी पड़ा रोडवेज हड़ताल का असर, स्टेट प्रतियोगिताएं रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रोडवेज हड़ताल के चलते सरकार ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। शनिवार को एस्मा के तहत केस दर्ज कर रोडवेज यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान इंद्रजीत सिंह बधाना को सीआईए-वन स्टाफ ने रोडवेज डिपो के पास से उठा लिया। उनके खिलाफ बलदेव नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर्मचारियों ने किया, मगर उनकी एक नहीं चली। वहीं शनिवार को अंबाला डिपो से 118 बसें और नारायणगढ़ से 31 रोडवेज बसों को चलाया गया। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल का असर खेल विभाग पर पड़ा है। खेल महाकुंभ के तहत होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले विभाग द्वारा स्थगित किए गए हैं। अंबाला में होने वाली बैडमिंटन और जिमभनास्टिक सहित अन्य जिलों में होने वाली प्रतियोगिताओं को रद्द किया गया है।
दोपहर करीब सवा बारह बजे सीआईए-वन स्टाफ ने रोडवेज डिपो पर दबिश दी। इस दौरान डिपो के पास चाय की दुकान पर बैठे प्रधान इंद्रजीत सिंह बधाना को पुलिस ने एकाएक उठा लिया। बताते हैं कि प्रदेश में एस्मा के तहत अन्य नेताओं की भी गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा जबरन यूनियन नेता को अपने साथ ले जाने पर इंटक यूनियन सचिव ज्ञान सिंह, राजेंद्र कुमार, वेदप्रकाश ने निंदा की और आरोप लगाया कि प्रशासन रोडवेज कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहता है। उन्होंने मांग की कि सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत 720 बसों को दिए जाने वाले परमिट की योजना को तुरंत रद्द करे। निजीकरण को बढ़ावा न देते हुए रोडवेज बेडे़ में दस हजार नई बसों को शामिल करे जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और परिवहन व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का दावा- पंजाब से नहीं आई बसें
कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि शनिवार को पंजाब रोडवेज यूनियन से भी उन्हें समर्थन मिला है और पंजाब के लुधियाना, मोगा, अमृतसर, फिरोजपुर डिपो से रोडवेज की बसें अंबाला में नहीं आईं। यूनियन नेता रमन सैनी ने कहा कि रोडवेज के साथ अब अन्य कई यूनियन शामिल हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश के हजारों कर्मचारी सरकार का विरोध जताएंगे।
रोडवेज ने चलाई 149 बसें
रोडवेज द्वारा शनिवार को जिले में 149 बसें चलाने का दावा किया गया। 118 बसें अंबाला सिटी व कैंट से जबकि 31 बसें नारायणगढ़ से ऑपरेट की गईं। ज्यादा बसें कांट्रेक्ट पर रखे गए ड्राइवरों के हाथों में थीं जबकि कुछ रोडवेज चालक भी ड्यूटी दे रहे हैं। उधर, रोडवेज के पास ड्राइवर व कंडक्टर भर्ती के लिए छह हजार से अधिक आवेदन आए हैं जिनमें से करीब 3150 के ही आवेदन सही पाए गए हैं। इनकी सूचियां कैंट बस स्टैंड पर चस्पाई गई है।
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां प्रदेश सरकार ने रद्द कर दी हैं। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीसी ने भी सभी विभागों को पत्र जारी कर छुट्टी पर गए कर्मचारियों की जानकारियां मांगी हैं। सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने को कहा गया है। जो कर्मचारी किसी कारणवश ड्यूटी पर नहीं है उससे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ भी पड़ा हड़ताल का असर
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ पर भी हड़ताल का असर पड़ गया है। अंबाला में बैडमिंटन और जिमभनास्टिक के राज्य स्तरीय मुकाबले रद्द करने पड़े हैं। खेल विभाग को खिलाड़ियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में 25 प्रतिशत तक छूट मिलती है। बसों के नहीं चलने से प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमों को यहां लाने में दिक्कत हुई जिस वजह से प्रदेश में प्रतियोगिता रद्द कर दी गई है। फिलहाल अभी नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है, मगर माना जा रहा है कि दिवाली के बाद ही स्पर्धा होगी। खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुणकांत ने बताया कि अगली तारीख की जानकारी फिलहाल मुख्यालय से नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें