अधोया में जला जिले का सबसे बड़ा 120 फीट का रावण
फोटो नंबर :: 62, 63
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मुलाना के अधोया गांव में आयोजित दशहरा मेले में जिले के सबसे ऊंचे 120 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला क्लब अधोया के संदीप कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से दशहरा पर्व की तैयारियां की जा रही थीं। क्लब द्वारा रावण का 120 फीट का पुतला तैयार किया गया। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाद के पुतले भी लगाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम को तीनों पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर गायक नरवीर बेनीवाल ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा, जबकि लोगों ने उनके गीतों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर डीएसपी सुधीर तनेजा, एसएचओ रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
बराड़ा में व्यक्ति हुआ घायल
उधर बराड़ा में दशहरा उत्सव के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दशहरा उत्सव के दौरान करीब 35 वर्षीय व्यक्ति मंच के निकट खड़ा था। बताते हैं कि इस दौरान वह मंच पर ही गिर गया। उसे तुरंत लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।