फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारू पशुओं को सड़क पर छोडने पर 5100 रुपये लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारू पशुओं को सड़क पर छोड़ने पर लगेगा 5100 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिलास्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई सीएम विंडो सुविधा पर अंबाला में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक प्राप्त 5948 शिकायतों में से 5415 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है, जो प्राप्त शिकायतों का 91.4 प्रतिशत है।
डीसी शुक्रवार को विकास विहार अंबाला शहर स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या पर उन्होंने कहा कि निगम द्वारा ऐसे पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है और अब तक 174 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में इसके लिए समन्वय समितियां बनाई गई हैं। सुल्लर व टंगैल गांव में नंदी गोशालाओं की स्थापना के बाद अब शहर में भी जगह की पहचान की गई है, जहां फाटक बनाकर ऐसे पशुओं को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पशुपालक दुधारू पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, ऐसे पशु पकड़े जाने पर 5100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की जनता द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए अभूतपूर्व सहयोग दिया जा रहा है और अब तक प्रशासन द्वारा जनता के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए 30 लाख की राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण स्वच्छता के लिए आरंभ किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में जिले के 24300 नागरिकों ने ऑनलाइन फीडबैक दी है और 2 अक्तूबर को इस सर्वे के परिणाम में अंबाला का रैंक बेहतर रहने की उम्मीद है। इसी प्रकार शिक्षा स्तर सुधार के लिए चलाई जा रही सक्षम योजना में 15 सितंबर को होने वाली परीक्षा में जिले के सभी 6 विकास खंड भाग लेंगे। बिजली निगम से संबंधित शिकायतों के निपटान को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-1550 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नशे की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष एनडीपीसी एक्ट के तहत अवैध नशे में शामिल 76 लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में भी ऐसे 10 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए दो प्रमुख गैंग जिनमें विकास और बिल्लू व मोनू गैंग शामिल हैं, को पकड़ा गया है। बड़ा गांव में हुए मर्डर के मामले में भी प्रमुख दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा स्वच्छता, बेसहारा पशुओं, बिजली, पानी और जल निकासी से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया। इस मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम एवं निगम की संयुक्त आयुक्त मीनाक्षी दहिया, नगराधीश सुशील कुमार व जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें