फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीदड़ ने खेतों में काम कर रहे पति और पत्नी को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गीदड़ ने खेतों में काम कर रहे दंपति को काटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जंगली जानवरों का खौफ लोगों के लिए मुसीबत का पर्याय बन गया है। गांव साहा में वीरवार को एक गीदड़ ने खेतों में काम कर रहे पति और पत्नी को काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुस्साए लोगों ने गीदड़ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इलाके में अभी भी और गीदड़ होने की संभावना के चलते लोगों में खौफ है।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि साहा में जंगली जानवरों के खौफ ने लोगों की नींद उड़ा दी है। घनी आबादी वाले साहा कस्बे में बुधवार सुबह एक गीदड़ खेतों में घुस गया। उसने वहां काम कर रहे बुजुर्ग पिता प्रभु राम और माता परिवारी देवी को काट लिया। प्रभु राम ने पत्नी पर हमला कर रहे गीदड़ को दबोच लिया और शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। वहां से गुजर रहे कुछ लोग गीदड़ के शिकार हुए बुजुर्ग दंपति की मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने गीदड़ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। गीदड़ के हमले से घायल पति और पत्नी कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें