फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सक्रिय हुआ विभाग, मिठाइयों की दुकानों से सेंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के घर मिठाई पहुंचने के बाद विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्षाबंधन पर मिठाइयों की दुकानों पर मिठाइयों के सैंपल लिए गए। छावनी में विभाग की यह कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर सुभाष चंद्र की देखरेख में की गई। विभाग ने महेश नगर स्थित लुधियाना स्वीट्स से गुजिया और पेठा के सैंपल लिए गए। इसी प्रकार ओबराय स्वीट् महेश नगर से डोडा बर्फी व रसगुल्ला के सैंपल लिए। पं. सीता राम वैष्णो भोजनालय से लाल मिर्ची पाउडर के सैंपल लिए गए। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि यह कार्रवाई विभाग को करनी थी तो कुछ समय पूर्व की जानी चाहिए थी, ताकि मिलावट पर रोक लग सके। अब रक्षाबंधन पर जब मिठाई सब लोगों तक पहुंच गई है तो विभाग की नींद खुली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें