फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- लोगों ने एनएच 72 पर किया हंगामा, जाम लगाने की भी हुई कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का एनएच 72 पर हंगामा, ओवरलोड टिप्परों को रोक जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। शनिवार रात को टिप्पर व बाइक की टक्कर में युवक मनीष की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व अन्य लोगों ने रविवार सुबह नारायणगढ़-अंबाला रोड एनएच 72 पर ओवरलोड टिप्परों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि काल का ग्रास बन सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड टिप्परों की वजह से अनेक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रशासन इन पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग प्लांटों का बंद दिखाया जा रहा है जबकि जिले में माइनिंग जोन बंद है और इसके बावजूद यहां अवैध खनन जोर-शोर से हो रहा है। पुलिस व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह लोगों ने स्वयं ही कई टिप्पर पकड़े और बाद में इन्हें पुलिस के हवाले किया। एक बार तो गुस्साए लोग जाम लगाने भी लगे थे, मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत करवाया। ओवरलोड वाहनों को रोकने की सूचना मिलने पर नारायणगढ़ थाना प्रभारी हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे व शहरवासियों द्वारा रोके गए ओवरलोड टिप्परों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। लोगों का कहना है कि अगर ओवरलोड वाहन पूरी तरह से बंद नहीं हुए तो वो सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को साथ लेकर इनको रोकने के प्रति अगला कदम उठाएंगे।
एम कॉम फाइनल की परीक्षा देने वाला था मनीष, हो चुकी थी सगाई
गांव छोटी कोहड़ी का रहने वाला 23 वर्षीय मनीष कुमार शनिवार देर रात्रि को नारायणगढ़ से अपने काम को निपटा कर घर जा रहा था तो नारायणगढ़ स्थित सुभाष चौक के पास गलत दिशा से आ रहे खनन सामग्री से भरे एक टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनीष जोकि बीकॉम पास था व एमकॉम के फाइनल वर्ष की परीक्षा देने वाला था। इसके अलावा कंप्यूटर डिप्लोमा करने के पश्चात कालाआंब में एक कंपनी में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक संरक्षण प्राप्त खनन माफिया को : गुर्जर
कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव राम किशन गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में खनन पर पाबंदी होने के बावजूद जिस तरह से यहां अवैध खनन हो रहा है उससे साफ है कि खनन माफिया को पूरा राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है। हर रोज ओवरलोड टिप्परों व डंपरों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन क्षेत्र के नुमाइदों ने इस ओर आंखें मूंद रखी हैं। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र में हो रही अवैध माइनिंग की जांच होगी और जो भी खनन विभाग को नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें