फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन धरने पर रहे पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन धरने पर रहे पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के निवास स्थान के बाहर लगातार दूसरे दिन हरियाणा के पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि वह 10 साल से खेल रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन हरियाणा सरकार से हमें कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। न तो कैश अवार्ड मिल रहा है और न ही खेल को हरियाणा की खेल नीति में डाला जा रहा है जबकि हमारा खेल ओलंपिक एशियन गेम्स कॉमनवेल्थ, गेम्स वर्ल्ड चैंपियन अन्य खिलाड़ी में सम्मानित हैं। उन्होने बताया कि 2016 में मंत्री विज के कहने पर कैश अवार्ड दिया गया और हमारे खेल को खेल नीति में डालने का आश्वासन दिया गया था लेकिन इसके बाद हमें न तो हरियाणा की खेल नीति में डाला गया न अन्य सुविधाएं मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें