सेल्फ डिफेंस पर सेमिनार का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में वुमेन सेल की ओर से छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस पर सेमिनार का आयोजन कर विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करना बताया। हरियाणा पुलिस डिपार्टमैंट से अनीता व उनकी टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप से नंबर डायल करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को डायल करने वाले की जानकारी व लोकेशन का पता चल जाएगा। इससे लोकल पुलिस तुरंत सहायता के पहुंच जाती है। वुमेन सेल प्रभारी प्रो. मधु बाला व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा बंसल ने हरियाणा पुलिस की इस मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. ललिता, प्रो. मीनाक्षी, प्रो. डॉ नीति, प्रो. रजत सिंगला व अन्य उपस्थित रहे।