फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लेने की नई पॉलिसी से परेशानी हुए प्राध्यापक, रबड़ स्टैप लगाने का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेपर पॉलिसी से प्राध्यापक परेशान, रबड़ स्टैंप लगाने का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई नई पेपर पॉलिसी को लेकर कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी दे रहे सभी टीचर्स में रोष है। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की ओर से मांग पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर की अध्यक्षता में एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान आंदोलन के पहले चरण में सभी कॉलेजों के शिक्षकों के हस्ताक्षर करवा कर मांगपत्र कुलपति को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कहा कि अगले सप्ताह परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षक कमरे में परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं पर रबड़ की स्टैंप लगाने के कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगर कॉलेज शिक्षकों की मांगों पर जल्द सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वह धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों को विश्वविद्यालय के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा खत्म होने से केवल कुछ समय पूर्व ही पेपर कॉलेज में पहुंचते है जिस कारण वह यह नहीं देख पाते कि कौन से कितने पेपर आए है और कई बार तो पेपर आते ही नहीं है जिस कारण उन्हें स्पेशल मेल कर पेपर मंगवाने पड़ते हैं और उसके बाद फोटोस्टेट करवाकर विद्यार्थियों को दिए जाते हैं। इस कारण काफी समय लग जाता है और विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। इस मौके पर सचिव डॉ. प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. चांद सिंह, संगठन सचिव डॉ. संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें