फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों से करवाया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स एसोसिएश्पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों से करवाया अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एक्साइज एंड टेक्सटेशन पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान आरसी मदान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपनी मांगों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नियमित कर्मचारियों के साथ ही हरियाणा पेंशर्नस के लाभों की घोषणा भी साथ में लागू करें। संगठन सचिव अश्वनी कुमार ने अपनी मांगों के बारे में बताया कि सेवा निवृति पर कम्यूटेशन भुगतान की अधिक वसूली पर रोक लगनी चाहिए, बिना भुगतान चिकित्सा सुविधा, मासिक चिकित्सा भत्ता बढ़ौतरी, पारिवारिक पेंशन भोगियों को एलटीसी सुविधा मांगों पर सरकार त्वतरित कार्यवाही करके मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार अलग अलग आयु वर्ग के लोगों को वरिष्ठ नागरिक मानती है जिसमें केंद्र सरकार 60 व राज्य सरकार ने 65 वर्ष आयु निर्धारित की है जिसे समान कर 60 वर्ष की आयु निर्धारित करनी चाहिए। इसके साथ ही पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों को सरकार द्वारा पूरा न करने पर रोष भी व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष गोयल, एसएस वालिया, केएस गोयल, रतिराम, अवतार सिंह, कश्मीर सिंह, सुभाष बजाज, ओपी गुप्ता, वीके भल्ला, जेएम चौपड़ा, अजमेर सिंह, वीपी बंसल, व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें