फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- बस स्टैंड के साथ लालकुर्ती में सन स्टॉर होटल में दोपहर हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन मनाने आए प्रेमी जोड़े में शादी को लेकर विवाद, फंदे पर लटकी मिली प्रेमिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
लालकुर्ती एरिया स्थित एक होटल में प्रेमी का जन्मदिन मना रहे प्रेमी-प्रेमिका के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया और कुछ समय बाद प्रेमिका का शव फंदे से झूलता मिला। मामले की जानकारी होटल स्टाफ को लगी तो तुरंत पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और छानबीन करते हुए प्रेमी को हिरासत में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। प्रेमिका ने आत्महत्या की या फिर मामला हत्या का है, अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के आने पर ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, देर रात तक युवती के पिता अंबाला पहुंचे।
बस स्टैंड के पास स्थित लालकुर्ती एरिया के एक निजी होटल में कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 निवासी 30 वर्षीय अतुल उर्फ मंगूराम कुरुक्षेत्र की ही युवती प्रदीप कौर (30 वर्षीय) के साथ आया। होटल के रजिस्टर में दोपहर डेढ़ बजे अतुल ने चेक-इन का समय दर्ज कर दोनों कमरे में चले गए। इसके बाद दोनों ने खाना भी ऑर्डर किया। कुछ समय बाद होटल स्टाफ को कमरे से झगड़ने की आवाजें सुनाई दी। करीब साढ़े तीन बजे होटल स्टाफ ने कमरे से आवाजें सुनी और देखा कि प्रदीप कौर का शव कमरे के पंखे से झूल रहा था। स्टाफ ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


चार साल से थी दोनों में दोस्ती
पूछताछ के दौरान अतुल ने पुलिस को बताया कि उसकी बीते चार सालों से प्रदीप से दोस्ती थी। अतुल ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है और उसकी जान-पहचान प्रदीप कौर से हुई। शनिवार को उसका जन्मदिन था और दोनों दोपहर को करीब डेढ़ बजे अंबाला पहुंचे। होटल में जन्मदिन मनाने के दौरान उसकी प्रदीप से बहस हो गई। उसने बताया कि वे दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन प्रदीप के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे विवाह करें। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। अतुल ने बताया कि विवाद काफी बढ़ गया और वह कुछ समय के बाद कमरे के बाथरूम में चला गया। कुछ मिनट बाद जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो प्रदीप को पंखे से झूलता पाया।


पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया
मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने प्रेमी अतुल को हिरासत में लिया। पुलिस ने पाया कि होटल के बेड के ऊपर पंखे से प्रेमिका शव लटका पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसका पर्स भी बेड पर पड़ा था। प्लेट व अन्य सामान बेड से नीचे गिरे मिले। पुलिस ने तुरंत मौके की फोटो और वीडियोग्राफी के बाद शव को पंखे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने होटल का एंट्री रजिस्टर और दोनों की आईडी भी चेक कर उन्हें अपने कब्जे में लिया
विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या अभी स्पष्ट नहीं
प्रदीप कौर की होटल में हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि अतुल दिव्यांग है और ठीक से चल भी नहीं सकता। दोनों की चार साल से दोस्ती थी। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर छानबीन की है। युवती के परिजनों के बयानों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें