फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- बराड़ा-दोसड़का रोड पर रात में गिरे डेढ़ सौ पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : 16, 17 व 22
विज्ञापन

- बराड़ा-दोसड़का रोड पर रात में गिरे डेढ़ सौ पेड़
- रोड पर 22 बिजली के खंभे भी गिरे
- तेज हवाओं व बारिश में भी कालपी रोड पर गिरे पड़े, यातायात ठप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/बराड़ा। दो दिनों में तूफान, तेज हवाएं और बारिश से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विभिन्न स्थानों पर डेढ़ सौ से भी ज्यादा पेड़ गिर गए जबकि बराड़ा-दोसड़का रोड पर 22 बिजली के खंभे भी गिरे। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा वीरवार शाम तेज हवाओं के कारण कालपी रोड पर एक-एक करके कई पेड़ गिरने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पूरी रोड इस दौरान ब्लॉक हो गई।
वीरवार को दिनभर गर्मी व उमस रही। इससे लोग परेशान हो उठे। शाम पांच बजे के बाद एकाएक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ फिजा पर बादल छा गए। बादलों के छाने से मौसम एकदम सुहावना हो गया। मगर तेज हवाओं की वजह से विभिन्न इलाकों में पेड़ गिर गए। इतना ही नहीं एक घंटे तक जोरदार बारिश भी हुई। कालपी रोड पर इस दौरान पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन

सैकड़ों पेड़ गिरे बराड़ा में
बीती रात आए तूफान से वन विभाग व बिजली विभाग को लाखों रुपये का झटका लगा। वहीं पेड़ सड़क पर गिर जाने से वाहन चालक जाम में फंस गए। सारी रात डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार, थाना मुलाना प्रभारी मेहर चंद व पुलिस कर्मचारी कुल्हाड़ी से पेट काटते रहे। हालांकि रास्ता कुछ ही साफ हो पाया। सुबह वन विभाग व बिजली कर्मचारियों ने आकर पेड़ व खंभों को उठाया। वन विभाग के करीब डेढ़ सौ पेड़ व बिजली विभाग के करीब 22 खंभे तूफान में टूट कर गिर गए। इस बीच बराड़ा-दोसड़क मार्ग ठप हो गया। वाहन चालकों को वाया मुलाना होकर आना-जाना पड़ा। तूफान के दौरान पेड़ वहां गिरे जहां पर पानी था। पेड़ गिर जाने के कारण दोसड़का तक वाहन फंसे रहे। बाद में पुलिस ने आने वाले वाहनों को वाया मुलाना व कुलपुर सारन से निकाला।
विज्ञापन

लाखों का नुकसान
वन विभाग के कर्मचारियों ने सुबह मौके पर आकर सड़क पर गिरे पेड़ों को कटवा कर उठाया। दोपहर करीब 2 बजे बजे वाहनों का आवागमन हो सका। वन विभाग अधिकारी सुरेंद्र पाल, राज कुमार, रमेश कांबोज व अमन कुमार ने बताया कि वन विभाग का करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। वहीं विद्युत निगम के एसडीओ यश चोपड़ा ने बताया कि बिजली के करीब 22 खंभे टूट कर गिर गए व काफी संख्या में उपकरण भी टूट चुके हैं। ऐसे में बिजली विभाग का करीब 1.22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली के खंभे गिर जाने से आसपास के गांवों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें