फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत दिवस राखी बांधने भाई के घर आई थी महिला जब हादसा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सांप के डंसने से दो वर्षीय बच्चे की बीती रात चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द किया गया है। महेशनगर थाने में हेड कांस्टेबल राजीव ने बताया कि टैगोर गार्डन निवासी अमित की बहन रितु अपने बच्चे हर्ष के साथ दिल्ली से आई थी। रितु राखी बांधने के लिए आई थी। 8 अगस्त को सुबह हर्ष चारपाई पर सो रहा था जब अचानक सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें