अंबाला सिटी। लायंस क्लब अंबाला सिटी ग्लोबल के नेतृत्व में सिटी सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए फल-दूध व खीर आदि का भंडारा लगाया गया। इस मौके पर लायंस रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस भंडारे का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जोनल चेयरमैन प्रेम राणा की ओर से करवाया गया। वही प्रधान रोहित का कहना है कि समाजसेवा के कार्यों में लायंस क्लब अपनी अहम भूमिका निभाते है। क्लब के सभी सदस्य समाज हित के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस अवसर पर रमन बंसल, चंद्रगुप्त बंसल, अनुभव अग्रवाल, राजेश बंसल, चंद्रमोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, रमेश बंसल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिव महापुराण पाठ का हुआ समापन
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित शक्ति नगर में बुधवार को श्रीराम-कृष्ण शिव मंदिर में शिव महापुराण पाठ के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन-यज्ञ के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान जोगिंद्र मोहन ने बताया कि हर वर्ष की भांति सावन मास में शिव महापुराण पाठ का आयोजन किया गया है तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से शिव भगवान की महिमा का गुणगान किया गया है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के महासचिव सूरज प्रकाश कालड़ा, विक्की चावला आदि मौजूद रहे।