फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मजदूरों ने किया वन मंडल अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वन मंडल अधिकारी के कार्यालय पर बुधवार को वन मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान किशन कुमार लीलू ने की तथा मंच संचालन बृज पाल शर्मा ने किया। धरने का संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि विभाग में अधिकारी करोड़ों के घोटाले कर रहे हैं। अपने खून-पसीने से इस विभाग को सींचने वाले मजदूरों को पिछले छह महीने से वेतन न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मजदूर अपने बच्चों की पढ़ाई व दिनचर्या का खर्च नहीं उठा सकते क्योंकि विभाग समय पर वेतन नहीं देता। प्रधान ने बताया कि ऐसा भी नहीं की सरकार के पास पैसे नहीं है। भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले अच्छे दिनों का वायदा करती थी लेकिन आज वन विभाग में मजदूरों को वेतन न मिलने के कारण उनके बुरे दिन आ गए हैं जिसके चलते पिछले 3 महीने से मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में मनरेगा के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। सीटू के जिला प्रधान कामरेड टेक चंद ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही वन मजदूरों को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामगोपाल, जागीर सिंह, राम सिंह, राज कुमार, स्वर्ण देवी, सोना देवी, राम चंद्र, बंता राम, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें