अंबाला कैंट। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंप कर संगठन प्रधान बलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में मांगो के बारे सरकार को बताया। संघ का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए जिला सचिव मोहन परोचा ने बताया कि नव चयनित जेबीटी शिक्षकों के अभी तक वेतन जारी नहीं किए गए है। इन्हें शीघ्र जारी किया जाए, प्राथमिक विद्यालयों में निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकें भी अभी तक नहीं पहुंची है जिस कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। इसके साथ ही विभाग ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुन: सेवा में रखने का विरोध भी किया, शिक्षकों के एसीपी के लंबित मामले शीघ्र निपटाने के लिए कहा व अन्य मांगों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर देविंद्र नूनवाल, तरसेम कुमार, सुरेश कुमार, सोम नाथ, सुखविंद्र सिंह, संदीप भौसंले, राम जगत, विजय कुमार, सुखबीर सिंह, बंसी लाल, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अमन कुमार, हाकम सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।