अंबाला। पुलिस ने थाना मुलाना के क्षेत्र एमएमयू मुलाना रोड पर स्थित एक ढाबा के पास से एक व्यक्ति को गांजा सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव रजौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ आ रहा है। इसी पर नाकाबंदी कर आरोपी को चेक किया, तो उसके पास से 240 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अंबाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया आरोपी विशाल कुमार व दो अन्य महिलाओं ने उसकी बेटी को विदेश भेजने की बात कही। इसी पर उन्होंने आरोपियों को उनके की ओर मांगी गई राशि भी दे दी। लेकिन आरोपियों ने उसकी बेटी को न तो विदेश भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।