फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड इंस्पेक्टर पद के लिए 3 हजार उम्मीदवार देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फील्ड इंस्पेक्टर पद के लिए 3 हजार उम्मीदवार देंगे परीक्षा
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नगराधीश प्रतिमा चौधरी ने कहा कि 30 जून को अंबाला में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की फील्ड इंस्पेक्टर (स्टोर) पद की परीक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा आनलाइन होगी और इसके लिए ग्लैक्सी ग्लोबल इंस्टीट्यूट दिनारपुर, गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज मुलाना तथा ईओन इंस्टीट्यूट शाहपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि तीन सत्रों में होने वाली इस परीक्षा में 3000 उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा देंगे। पहले सत्र में प्रात: सत्र में 9:00 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरे सत्र में 12.30 बजे से 2 बजे तक और सायंकालीन तीसरे सत्र में 4 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से कम से कम एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा क्योंकि प्रत्येक परीक्षार्थी की बॉयोमैट्रिक हाजिरी लगेगी और उसके बाद उपस्थिति शीट पर भी हाजिरी लगानी होगी। परीक्षार्थी को अपने साथ केवल परीक्षा का एडमिट कार्ड और व्यक्तिगत पहचान का कोई दस्तावेज साथ लाना होगा इसके अलावा परीक्षार्थी को पेन, कागज, मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, अंगूठी सहित कोई भी सामान अंदर लेकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग का एक-एक प्रतिनिधि तथा ऑनलाइन परीक्षा के लिए अधिकृत एजेंसी का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। एजेंसी के प्रतिनिधि कंप्यूटर पर ही परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र डाउनलोड़ करके देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें