अंबाला सिटी। डेंगू के नए मामलों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को डेंगू के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद डेंगू के मामलों की संख्या 187 पहुंच गई है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से लारवा जांच को लेकर तेजी के साथ कार्य कर रहा है। इसके बावजूद स्थिति बिगड़ती जा रही है। संवाद