फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिजिटल अरेस्ट मामले में 11वां आरोपी काबू

Fri, 16 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज विभाग की रिटायर्ड ऑडिटर शशी बाला सचदेवा को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में साइबर थाना पुलिस ने 11वें आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश गाजियाबाद के सिग्नेचर हाइट टॉवर सी प्रेम विहार निवासी किरायेदार फ्लैट नबंर 305 निवासी आदर्श सिंह उर्फ सोनू उर्फ ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी की प्राथमिक जांच में संलिप्ता खाते उपलब्ध करवाने में आई है। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अंबाला के डिजिटल अरेस्ट के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक साइबर थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से 16 लाख रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है। अभी तक पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को अलग-अलग राज्यों जैसे जयपुर, तेलंगाना व बेंगलुरु का नाम उजागर हुआ था। जब जांच की तो कंबोडिया के आईपी नंबर सामने आए थे। विदेश में बैठे-बैठे सरगना यह खेल रच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें