फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस स्टेशन मालिक पर हमला, कई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस स्टेशन मालिक पर हमला, कई नामजद
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़-बधौली-कालपी मार्ग पर स्थित गांव बड़ागांव के निकट स्थित सर्विस स्टेशन पर कार्य कर रहे मालिक पर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले में गभीर रूप से घायल हुए गांव बडागांव वासी मायाराम को सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ से प्राथमिक उपचार के उपरांत अंबाला अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अंबाला अस्पताल में उपचाराधीन गांव बडागांव वासी मायाराम पुत्र जयराम ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयान में कहा है कि रविवार की बाद दोपहर जब वह गांव के बाहर स्थित अपने सर्विस स्टेशन पर काम कर रहा था कि तभी एक बोलेरो कार व चार बाइकों पर सवार होकर आए युवकों पर उस पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी गुरमुख सिंह के अनुसार अस्पताल में उपचाराधीन मायाराम के सोमवार को दर्ज किए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने गांव बडागांव के ही रामबीर, विजय कुमार, बोनी, शंकर, लाल सिंह, राम सिंह, संजू, अकरम, मामचंद तथा गांव भूरेवाला के अमर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें