फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में शिक्षा प्रणाली साउथ अफ्रीका से अच्छी : सोनजा बोशोफ

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में शिक्षा प्रणाली साउथ अफ्रीका से अच्छी : सोनजा बोशोफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। निसा के निमंत्रण पर साउथ अफ्रीका की पार्लियामेंट मेंबर और शेडो डिप्टी एजुकेशन मिनिस्टर सोनजा बोशोफ ने आठ से 16 मार्च तक भारत में मुंबई, हैदराबाद, अमृतसर, फिरोजपुर और अंबाला के 12 स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि साउथ साउथ अफ्रीका के मुकाबले भारत में शिक्षा प्रणाली काफी अच्छी है।
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि गत दिनों जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल वर्कशॉप में 18 देशों से कई अध्यापकों ने शिरकत की थी। निमंत्रण मिलने पर साउथ अफ्रीका की पार्लियामेंट मेंबर व शेडो डिप्टी एजुकेशन मिनिस्टर सोनजा बोशोफ आठ मार्च को भारत पहुंचीं। यहां आने पर सोनजा बोशोफ ने मुंबई, हैदराबाद, अमृतसर, फिरोजपुर सहित कई जिलों में 12 स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में तीन तरह के सरकारी स्कूल हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों का फीस स्ट्रक्चर ज्यादा होने के कारण वहां के अधिकतर लोग अपने बच्चों को इन प्राइवेट स्कूलों में नहीं पढ़ा सकते। इसका कारण वहां गरीबी की संख्या ज्यादा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
साउथ अफ्रीका में इसी पॉलिसी के तहत खोले जाएंगे स्कूल
उन्होंने कहा कि भारत में प्राइवेट स्कूलों में कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें फीस स्ट्रक्चर कम है। इसी पॉलिसी के तहत साउथ अफ्रीका में भी प्राइवेट स्कूलों को खोलने का प्रयास किया जाएगा। सोनजा बोशोफ ने बताया कि साउथ अफ्रीका में बच्चों को शिक्षा लेने के लिए 25 से 30 किलोमीटर तक जाना पड़ता है। लोगों की आय अधिक नहीं होने के कारण वहां के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने से महरूम रहते हैं। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के मुकाबले भारत में शिक्षा प्रणाली काफी अच्छी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें