फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंट रेलवे स्टेशन पर दिखेगी सेना की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर अब दिखेगी सेना की ताकत
विज्ञापन

फोटो नंबर : 63
-रेलवे स्टेशन पर टैंक का ढांचा रखा सेना ने
-जल्द इसे प्लेटफार्म पर किया जाएगा स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रेलवे स्टेशन पर अब सेना की ताकत का प्रदर्शन होगा। कभी दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाला टैंक का ढांचा अब कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जाएगा। शुक्रवार को सेना के जवानों ने इस टैंक के ढांचे को रेलवे स्टेशन वीआईपी गेट के समक्ष रखा और जल्द ही अब इस टैंक को एक प्लेटफार्म पर स्थापित किया जाएगा। स्टेशन के मध्य स्थित इस गेट पर स्थापित यह टैंक रेलवे स्टेशन और जीटी रोड से यात्री देख सकेंगे। टैंक स्थापित करने का मकसद अंबाला आने वाले लोगों को अंबाला में बसी सैन्य ताकत की झलक दिखाना है।
शुक्रवार सुबह ही रेलवे स्टेशन पर सेना द्वारा यह टैंक रखा गया है। वीआईपी गेट के समक्ष यह टैंक अभी से आकर्षण का केंद्र बन गया है। टैंक रखते ही स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्री टैंक के साथ अपनी सेल्फी लेने लगे। रेलवे की योजना है कि टैंक को यहां पर स्थापित किया जाएगा ताकि अंबाला में सेना की ताकत का एहसास लोगों को हो सके। इसी टैंक के समक्ष 110 फुट ऊंचा पोल भी स्थापित किया गया है जिसपर तिरंगा लहराया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन के सुंदरीकरण में जुटा रेलवे
कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र का सौंदर्यकरण रेलवे द्वारा किया जा रहा है। यहां अलग-अलग पार्किंग लेन बनाने के साथ-साथ सजावटी पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां पर 110 फुट ऊंचा पोल लगाकर तिरंगा लहराया जाना है। इतना ही नहीं स्टेशन बिल्डिंग को आकर्षक रोशन से भी जगमग किया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर मार्डन टॉयलेट भी बनाए गए हैं। सभी का उद्घाटन आगामी दिनों में रेलवे अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
अलग-अलग क्षेत्रों में सेना द्वारा स्थापित किए टैंक
सेना द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में टैंक स्थापित किए गए हैं। सेना नगर में सेना क्षेत्र के प्रवेशद्वार के अलावा जीटी रोड पर शास्त्री नगर टी-प्वाइंट पर भी टैंक स्थापित किया गया है। इसके अलावा माल रोड, स्टाफ रोड एवं अन्य क्षेत्रों में भी इन्हें स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

कोट::::::::
रेलवे स्टेशन पर सेना की झलक देखने को मिलेगी। टैंक स्टेशन पर प्लेटफार्म पर स्थापित किया जाएगा। अभी टैंक रखा गया है और जल्द इसे सही स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
-बीएस गिल, स्टेशन डायरेक्टर, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें