फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य : विज
विज्ञापन

सिख कन्या हाई स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंत्री
स्कूल में कमरों के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा
फोटो नंबर : 34
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। कोई भी देश व प्रदेश तभी तरक्की कर सकता है जब उसकी बेटियां व महिलाएं शिक्षित होंगी। भाजपा महिला सशक्तीकरण को मजबूत व बेटियों को शिक्षित करने की दिशा में बेहतरीन तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबाला में आज कमिश्नर पद, डीसी पद व एसपी पद पर महिला अधिकारी तैनात हैं जोकि जिले में प्रशासनिक तौर पर बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

विज सिख कन्या हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल में कमरों के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्योगपति व समाजसेवी बलजीत सिंह उपस्थित रहे। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। मंत्री विज बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर प्रिंसिपल सुखजिंद्र कौर, स्कूल प्रधान जगमीत सिंह जोश, रणबीर सिंह फौजी, रजविंद्र कौर, दिप्ती, परमजीत कौर, बीएस बिंद्रा, रवि सहगल, आशीष गुलाटी, विरेंद्र चौहान, नीटू सचदेवा, सन्नी तूली, अजय बवेजा, मुकेश राणा, ललित चौधरी, कुणाल शर्मा, अर्जुन यादव, दिनेश अग्रवाल, ओम सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें