फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोरियों के सिर सजी कॉलेजों की प्रधानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छोरियों के सिर सजी कॉलेजों की प्रधानगी
विज्ञापन

फोटो नंबर 31 से 51
13 कॉलेजों में से 11 में लड़कियां बनीं प्रधान
इनसो और एनएसयूआई ने किया चुनावों का बहिष्कार, जलाया मुख्यमंत्री का पुलता, कॉलेजों में दिनभर पुलिस रही मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। 22 साल बाद जिले के 13 कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनावों की जंग में 11 कॉलेजों में छोरियों को प्रधानगी मिली है। अन्य पदों पर भी छोरियों ने अपना स्थान बनाया है। बुधवार को जिलेभर के कॉलेजों में इनसो और एनएसयूआई के विरोध के बावजूद छात्र संघ के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। पुलिस टीमें कॉलेजों व आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहीं। चुनावों के समय सिटी में इनसो व एनएसयूआई के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और डीएवी कॉलेज के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने ताला लगाने से पहले ही छात्रों को खदेड़ दिया। ऐसे ही कैंट गवर्नमेंट कॉलेज में भी पार्टी सदस्यों के पहुंचने से पहले पुलिस ने छात्रों को रोक दिया। वहीं एसए जैन कॉलेज के आजाद पार्टी के सदस्यों ने भी विरोध व्यक्त किया। उधर चुनाव जीतने के बाद चयनित सदस्यों ने जीत का ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए खूब जश्न मनाया। चुने गए ज्यादातर प्रधान एबीवीपी से हैं।
इनसो व एनएसयूआई ने किया विरोध, जलाया पुलता कि नारेबाजी
इनसो व एनएसयूआई के सदस्यों ने पत्रकारवार्ता कर पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। इनसो जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह व एनएसयूआई से जगदीप सिंह खैरा ने कहा कि सरकार अप्रत्यक्ष चुनाव करवा रही है जिसका इनसो व एनएसयूआई विरोध कर रही हैं। इन चुनावों में प्रत्याशी, मैदान व रेफरी तीनों सरकार के हैं। सरकार को सीधे चुनाव करवाने चाहिए। वहीं सिटी के एसए जैन कॉलेज में भी आजाद खड़े हुए सदस्यों ने एबीवीपी और कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया। आजाद सदस्य जसमीत सिंह, राजा, जगदीप सिंह, शिवानी वर्मा, हैप्पी, करण, कलतार सिंह, लाडी, गुरजीत ने विरोध जताते कहा कि उनके वोट गलत दिखाए गए हैं जबकि उनके वोट अधिक थे।
विज्ञापन

--------
यह रही कॉलेजों में स्थिति
- राजकीय महिला महाविद्यालय, प्रीत नगर में सना प्रधान रहीं। इसके अलावा प्रियंका, उपप्रधान, सचिव साइना, वित्त सचिव जसप्रीत नियुक्त हुईं। प्रिंसिपल डॉ. सीमा गांधी ने सभी सदस्यों को बधाई दी और बताया कि कार्यकारी सदस्य शिवानी और जसप्रीत कौर को चुना गया।
- देव समाज फॉर गर्ल्स में रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. सरिता राज तथा प्रो. अनीता शर्मा ने बताया कि 26 छात्राओं में से 12 छात्राओं ने अपने नाम वापस ले लिए। 14 विद्यार्थियों में से 5 निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राचार्य रेनू गुप्ता ने बताया कि बीए तथा बीकॉम संकाय में मतदान हुए। इसमें मनप्रीत कौर प्रेसिडेंट, अर्शदीप कौर वाइस प्रेसिडेंट, प्रतीक्षा को सेक्रेटरी, नेहा को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया बाकी अन्य को एक्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया।
- एसए जैन महाविद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. आभा बंसल ने नव नियुक्त स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान अजय कुमार, उपप्रधान राधिका, सचिव मोनिका, संयुक्त सचिव विशाल और कार्यकारी सदस्य मनकोमल, धीरज सोबती, गीतांजलि, गगन खुराना, गुरविंद्र कौर को नियुक्त करते हुए बधाई दी।
- एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चयनित हुए इसके पश्चात सर्वसम्मति से प्रधान राजविंद्र, उप प्रधान विपाशा, सेक्रेटरी काजल, ज्वाइंट सेक्रेटरी गगनदीप को चुना गया। इस मौके पर प्रिंसिपल किरण आंगरा ने सभी चयनित प्रतिनिधियों को बधाई दी।
- डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी में प्रधान के रूप में नेहा चौधरी, उप प्रधान अधार उपमन्यू, सचिव के रूप में कोमल देवी, उप सचिव जनारधन त्रिपाठी को चुना गया।
- जीएमएन कॉलेज में सभी पदों के लिए दो-दो कक्षा प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया, फिर सहमति बनाकर एक-एक ने नाम वापिस ले लिया। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। बताया कि प्रधान भारती, उप प्रधान अंजू मलिक, सचिव- कमलप्रीत सिंह, सह-सचिव आर्यन कुष, कार्यकारिणी सदस्य किरन कुमार, कमलजीत सिंह, श्रुति वर्मा, सुशांत व अन्य सदस्य नियुक्त हुए।
- साहा के राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय में चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर एवं पंजाबी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंगत सिंह ने बताया कि चुनाव दो चरणों में आयोजित किए गए हैं। प्रथम चरण में 9 कक्षा प्रतिनिधियों में से छात्र संघ काउंसिल के सदस्यों का चुनाव किया गया। इस दौरान प्रेसिडेंट पद के लिए कौशल व विकास कुमार ने नामांकन भरा। इसमें कौशल को 8 व विकास को 1 वोट प्राप्त हुआ। इस दौरान कौशन प्रेसिडेंट, सचिन वाइस प्रेसिडेंट, कर्णपाल सेक्रेटरी, राधिका ज्वाइंट सेक्रेटरी चुनी गईं। इसके साथ ही अन्य काजल, मनीष कुमार, विकास कुमार, गर्वित, मनीष को भी सदस्य चुना गया।
- संत मोहन सिंह खालसा लबाणा गर्ल्स कॉलेज में प्रधान शीतल, उप प्रधान अर्शदीप कौर को चुना गया। इस दौरान छात्राओं ने नाचते हुए जीत का जश्न मनाया।
- गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में ज्योति राणा को सर्वसम्मति से प्रेसिडेंट चुना गया। इसके साथ लोविश कुमार को वाइस प्रेसीडेंट, शीतल भियाना को जनरल सेक्रेटरी व अरविंद ढींडसा को ज्वाइंट सेक्रेटरी चुना गया। काउंसिल के लिए भी सभी पांच सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें मनीष कुमार, नेहा, मिथुन, विशाल व शिवानी शर्मा को काउंसिल सदस्य चुना गया। प्रिंसिपल प्रो. पूनम वत्स ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व काउंसिल सदस्यों को बधाई दी।
- डीएवी कॉलेज नन्यौला में हर्षप्रीत कौर प्रेसिडेंट, प्रियंका वाइस प्रेसिडेंट व रविना सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त हुई। इस दौरान प्रिंसिपल ने सभी सदस्यों को बधाई दी।
- राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में निशिता प्रधान, काजल, उपप्रधान, आशु रानी, सचिव व अंजना को उप सचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल ने सभी सदस्यों को छात्र हितों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
- आर्य गर्ल्स कॉलेज में पूजा को प्रधान पद के लिए नियुक्त किया गया। प्रिंसिपल अनुपमा ने अन्य सदस्यों को कॉलेज हित व छात्र हितों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
- एसडी कॉलेज अंबाला कैंट में प्रधान वंदना, उप प्रधान अंकित सैनी, सचिव प्रिंस, उप सचिव सोनिया को चुना गया। इस दौरान प्रिंसिपल राजिंद्र सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
-------------
चुनीं हुईं कॉलेज प्रधानों के कोट्स
कॉलेज में प्रधान चुने जाने पर काफी खुश हूं। अब कॉलेज में छात्रों के लिए कार्य करते हुए। कॉलेज अपने पद की गरिमा को बनाए रखुंगी।
-राजविंद्र कौर, प्रेसिडेंट, एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज, अंबाला सिटी।
------
सभी विद्यार्थियों ने विश्वास करते हुए प्रधान नियुक्त किया है। इसकी गरिमा को बनाए रखूंगी और जो भी छात्रों को परेशानी आएगी उसे दूर करने का पूर्ण प्रयास करूंगी।
विज्ञापन

-सना, प्रेजीडेंट, राजकीय महिला महाविद्यालय, अंबाला सिटी।
------
सर्व प्रथम सभी छात्रों को कॉलेज में अगर कोई समस्या आ रही है तो उसे सुनते हुए कॉलेज के प्रशासन के सामने बात रखते हुए हल निकाला जाएगा।
-वंदना, प्रेसिडेंट, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट।
------
कॉलेज में काफी समस्याएं आ रही थीं, जिसे सभी टीम सदस्यों के साथ पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगी और जो भी समस्या छात्रों को आएगी। उसे कॉलेज प्रशासन से बात कर दूर करने का प्रयास करूंगी।
-ज्योति राणा, प्रेसिडेंट, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबाला कैंट।
-------
कॉलेज के छात्र मुझसे आकर कभी भी मिल सकता एवं समस्या के बारे में बता सकता है उसका तुरंत समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
-शीतल, प्रेसिडेंट, संत मोहन सिंह खालसा लबाणा गर्ल्स कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें