फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपर से आदेश आने पर घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे कांग्रेसी : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपर से आदेश आने पर घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रहे कांग्रेसी : विज
विज्ञापन

तंवर के देश-प्रदेश में अर्थव्यवस्था बिगाड़ने के बयान पर कैबिनेट मंत्री का पलटवार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के देश व प्रदेश में अर्थव्यवस्था बिगाड़ने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि खजाना खाली तो कांग्रेसियों का हुआ है। वे घर-घर जाकर पैसे मांग रहे हैं। ऊपर से आदेश होने पर पार्टी चंदा इकठ्ठा कर रही है। वहीं हार के डर से जींद में उपचुनाव नहीं कराने के जवाब में कहा कि चुनाव करवाने का अधिकार चुनाव आयोग का होता है, न कि किसी सरकार का। विज ने कहा कि तंवर राजनीतिक रूप से नासमझ इंसान हैं, इसलिए नासमझी वाली बात करते हैं।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा के पुरानी योजनाओं को सिरे नहीं चढ़ा पाने के बयान पर विज ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। कांग्रेस राज में जो ये सीएलयू की एप्लीकेशन ले गए थे, हमने उनको पूरा नहीं किया। उन्होंने जिनसे नौकरी के पैसे लिए थे, उन्हें नौकरियां नहीं मिली। जिनसे ट्रांसफर या प्रमोशन का सौदा किया था, हमने उन्हें पूरा नहीं किया और न ही करेंगे। सोनीपत में रेल फैक्ट्री के बयान पर कहा कि हुड्डा परिवार केवल घोषणाएं ही करता था। अंबाला में भी नीर फैक्ट्री लगाने की घोषणा की थी, लेकिन उस खाते में कुछ भी पैसे नहीं आए। सोनीपत में रेल कोच फैक्ट्री लगेगी, जहां पर उद्घाटन किया है। 163 एकड़ में काम शुरू होने जा रहा है, जहां पर लगभग दस हजार लोगों को काम मिलेगा। भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा ऐसे ही रोते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें