फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके से परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से ठेका उठवाने के लिए ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो नंबर------53
शिकायत देने के बाद भी प्रशासन पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। एक माह से गांव गगनपुर में खुले शराब के ठेके से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव में ठेका रखने के अगले दिन ही शिकायत बीडीपीओ बराड़ा व मुलाना पुलिस को सौंप दी थी।
ग्रामीणों ने शराब के ठेके को उठवाने की मांग को लेकर ठेके के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण नरेश कुमार, अरुण सिंह, निर्मल, रामकुमार, कुलदीप, गोबिंद, सुरेश, संजय, रमेश व कुक्कू ने बताया कि लगभग एक महीने पहले गांव में गुरु रविदास मंदिर से कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका रख दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आस्था को भारी ठेस पहुंच रही है। जहां ठेका खुला है वहां से गांव की महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो चला है। शराब के ठेके पर बैठे कारिंदे सड़क पर ही चारपाई रख महफिल जमाकर रखते हैं। ग्रामीणों के अनुसार ठेका खुलते ही गांव के लोगों ने पंचायत के माध्यम से इसकी शिकायत बीडीपीओ बराड़ा के साथ साथ पुलिस को भी की थी। बीडीपीओ बराड़ा ने उनकी शिकायत को डीटीसी को भेज दिया था, लेकिन एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव में चल रहा है अवैध ढंग से शराब बेचने का कारोबार
ग्रामीणों ने बताया कि गगनपुर गांव में गांव के ही तीन लोग खुलेआम शराब बेचने का कार्य कर रहे हैं, जिससे गांव का युवा नशे की ओर जा रहा है। इससे गांव में झगड़े बढ़ते हैं व माहौल खराब हो रहा है।
कोट्स
जब से गांव में शराब का ठेका खुला है, तब से काफी परेशानी आ रही है। गांव के लोगों द्वारा इस मामले की शिकायत बीडीपीओ बराड़ा को भी दी गई थी जोकि डीटीसी को भेज दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

- काजल रानी, सरपंच, गगनपुर।
---------
गांव में अवैध ढंग से शराब बेच रहे युवकों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ठेका अवैध है या वैध इसकी जांच करवाई जाएगी। ठेका अवैध पाया गया तो बंद करवा दिया जाएगा। अगर वैध है तो ठेकेदार को गांव से बाहर ठेका रखने को कहा जाएगा।
-रणजीत सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें