फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर लिखे स्लोगनों की होगी जांच : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की दीवारों पर लिखे स्लोगनों की होगी जांच : शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। राजौखेड़ी स्कूल की दीवार पर स्लोगन में ‘आशीर्वाद’ शब्द गलत लिखने का मामला शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा तक पहुंच गया है। मुलाना आए शिक्षा मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि स्कूलों की दीवारों पर लिखे स्लोगनों की जांच होगी।
बता दें कि राजौखेड़ी स्कूल की दीवार पर लिखे स्लोगन में आशीर्वाद की जगह आर्शीवाद शब्द लिखने का मामला मीडिया के पास पहुंचा तो उन्होंने बराड़ा के बीईओ रामप्रकाश से इस बारे में जानना चाहा कि क्या सही है। उन्होंने बताया था कि इस बारे में वह कुछ बता नहीं सकते। हिंदी के अध्यापक जिसे मात्राओं का ज्ञान हो, उसे पूछकर ठीक करवा देंगे। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया। इसके बाद स्कूल की दीवार पर लिखे स्लोगन में आर्शीवाद को सही कर आशीर्वाद लिख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुलाना में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। इस दौरान मीडिया ने उनके सामने स्कूलों की दीवारों पर लिखे स्लोगन की गलतियों के बारे में बताया। यह सुन वह भी हैरान हो गए और पूछने लगे कि किस स्कूल का मामला है। इसका फोटो उनके पीए को दे दो उचित कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह शब्द गुरु-शिष्य ही नहीं बल्कि माता-पिता की आशीष में दिए गए आशीर्वाद का है। ऐसा शब्द जो गुरु व छात्र के बीच में प्रतिदिन आता है। दीवारों पर लिखे स्लोगनों की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें