फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर पर लगेंगे बार कोड, गलत रीडिंग की शिकायतें होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित एंकर-----
विज्ञापन

फोटो नंबर-----6
बिजली मीटर पर लगेंगे बार कोड, गलत रीडिंग की शिकायतें होंगी दूर
- स्कैन करने पर बिल उपभोक्ताओं को सही समय पर मिला या नहीं, कंपनी अधिकारियों को मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। पिछले काफी समय से बिजली बिल न मिलने की उनकी शिकायतें दूर होने वाली है। इसका समाधान बिजली विभाग ने ढूंढ लिया है। विभाग की तरफ से कुछ क्षेत्रों में बिजली मीटरों पर बार कोड लगाए जा रहे हैं। इससे बिल उपभोक्ताओं को सही समय पर मिला कि नहीं, इसकी जानकारी कंपनी अधिकारियों को मिल जाएगी।
बता दें कि बिजली बिल न मिलने व गलत रीडिंग की शिकायतों की जिले में बाढ़ सी आ गई थी। विभाग के पास या खुला दरबार में उपभोक्ताओं की यही शिकायत रहती थी कि मीटर रीडिंग के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता है। अंदाज से बिजली बिल मिल रह हैं। इसके बाद बिजली विभाग मीटरों पर बार कोड लगा रहा है। इससे यह फायदा होगा कि जब भी कोई बिजली बिल बांटने वाला कर्मचारी किसी घर में बिल देगा तो साथ-साथ मीटर पर लगे बार कोड को अपने फोन से स्कैन करेगा। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण यह सूचना अधिकारी तक पहुंच जाएगी कि किस घर में बिजली का बिल पहुंचा है एवं किस घर में बिजली का बिल नहीं मिला है। इससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ कंपनी एवं बिजली अधिकारियों को भी राहत मिलेगी और बिजली बिल समय पर न मिलने की समस्या का भी हल हो जाएगा।
विज्ञापन


व्यक्ति के नाम से लेकर मीटर नंबर तक की आ जाएगी जानकारी
जैसे ही कर्मचारी मीटर के बार कोड को स्कैन करेगा तो इस मीटर से संबंधित सारी जानकारी बिजली कर्मचारी को उपलब्ध हो जाएगी और वह सही घर पर बिल दे सकेगा। वहीं अधिकारियों तक भी बिजली मीटर से संबंधित जानकारी पहुंच जाएगी। अगर किसी घर में बिजली का बिल नहीं पहुंचता है तो या लेट पहुंचता है तो ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से अधिकारियों को जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन



बहुत अधिक आ रही थी बिजली बिल वितरण की शिकायतें
पिछले काफी समय से बिजली दफ्तरों में बिजली बिल न मिलने व गलत रीडिंग की शिकायतें आ रही थी। वहीं ऐसा ही हाल जिले भर में बिजली अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले बिजली दरबार का भी रहता था। इन दरबारों में अधिकतर बिजली बिल वितरण और गलत रीडिंग की शिकायत रहती थी। मंगलवार को कैंट में लगे बिजली दरबार में 21 शिकायतें केवल बिल वितरण की थी। वहीं सिटी बिजली दरबार का भी यही हाल था।

बार कोड को बिल वितरण के समय स्कैन किया जाएगा। इसके माध्यम से बिल वितरण की अपडेट अधिकारियों को मिलती रहेगी।
- बीएस कंबोज, एक्सईएन, बिजली विभाग, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें