फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना से रिटायर व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर लगाया 15 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-----53
विज्ञापन


रिटायर्ड सैनिक को नशीला पदार्थ खिलाकर निकाले 15 हजार रुपये
- बेसुध हालत में कैंट सिविल अस्पताल में कराया दाखिल

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुए गांव समलेहड़ी के रोशन लाल (61) को किसी शातिर ने नशीला पदार्थ खिलाकर 15 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बेसुध हालत में रोशन लाल को कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोशन लाल के बेटे सुखदेव ने बताया कि उनका पिता कैंट के इंदिरा चौक के नजदीक स्थित बैंक ऑफ इंडिया में रुपये निकलवाने के लिए आया था। यहां पर किसी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद उसके पिता बेसुध हालत में पहुंच गए। रोशन लाल बेसुध हालत में माल रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के आसपास घूम रहा था। किसी ने उनके गांव में फोन किया, जिसके बाद सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता के मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें