फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर जीटी रोड पर वाहन रोकने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर लगातार चौथे दिन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सदस्यों ने अपनी हड़ताल को जारी रखा। इस दौरान एसोसिएशन सदस्यों ने सिटी के मंडौर में बैठक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद भी सरकार की ओर से उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला है। सोमवार को एसोसिएशन सदस्यों ने जीटी रोड पर कुरुक्षेत्र सीमा में गांव मोहड़ी में ट्रकों को रोकने एवं जाम लगाने का प्रयास किया। मगर, इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में वह कामयाब नहीं हो सके। एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि ऑयल टैंकर एसोसिएशन से भी हड़ताल को लेकर बातचीत हुई है और उनका समर्थन उन्हें मिला है। मंगलवार से टैंकर एसोसिएशन भी प्रदर्शन में शामिल हो सकती है।
अंबाला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभी दल जिसमें ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला प्रधान नरेंद्र शर्मा, अंबाला सिटी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान शशिकांत शर्मा, अंबाला कैंट गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान तिलकराज व मोहड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान शीशपाल मौर्य के नेतृत्व में सभी एसोसिएशन सदस्य मंडौर गांव के इकट्ठा हुए और उन्होंने विरोध जताया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ जुलूस भी निकाला गया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मुख्य मांगे बताते हुए कहा कि डीजल के दामों में कटौती, ट्रांसपोर्ट लाइन में टीडीएस में छूट, बीमा प्रीमियम में छूट, टोल टैक्स मुक्त भारत, ईवे बिल में संशोधन आदि है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से ट्रक आपरेटर हड़ताल पर हैं मगर सरकार की ओर से कोई आश्वासन अब तक नहीं मिला है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में टैंकर एसोसिएशन भी उनके साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी जिससे हड़ताल को और प्रभावी तरीके आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


जिले की सीमा पर जाम लगाने की कोशिश
अंबाला-कुरुक्षेत्र सीमा पर सोमवार को कुरुक्षेत्र जिले के गांव मोहड़ी में एसोसिएशन सदस्यों ने जाम लगाने की कोशिश की, मगर इस दौरान मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। एसोसिएशन के सदस्य मोहड़ी में इकट्ठा हुए थे जिसमें अंबाला से भी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य शामिल थे। इसके उपरांत सदस्यों ने जीटी रोड पर चल रहे ट्रकों को भी रोकने का प्रयास किया, मगर पुलिस बल के चलते उन्हें नहीं चली।
विज्ञापन


दूध व सब्जियों की आपूर्ति जारी रहेगी
अंबाला कैंट गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान तिलकराज ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए दूध व सब्जियों की सप्लाई को जारी रखा जा रहा है, मगर आगामी दिनों में तेल व गैस आपूर्ति ठप की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें