फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.62 करोड़ रुपये की राशि से तैयार हो रहा वातानुकूलित व्यायामशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सुभाष पार्क अंबाला छावनी के नजदीक व्यायामशाला का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहरवासियों को व्यायाम और योग के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर इस व्यायामशाला का भवन वातानुकूलित बनाया जा रहा है ताकि पूरे वर्ष लोग इसमें योग और व्यायाम कर सकें। मंत्री ने निगम अधिकारियों को इस परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता आर.डी. धीमान ने बताया कि इस व्यायामशाला का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इसी वर्ष 28 फरवरी को किया गया था। इसके लिए आयुष विभाग ने 1.62 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई थी। व्यायामशाला का निर्माण 1596 वर्गमीटर में किया जा रहा है और जिसका कवर्ड एरिया 526 वर्ग मीटर है। इस व्यायामशाला में 40 गुणा 16 आकार का एक बड़ा हाल बनाया जा रहा है तथा उसके साथ ही 40 गुणा 30 आकार का एक अन्य हाल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डा. अनिल दत्ता ने बताया कि व्यायामशाला के हाल में विभिन्न गतिविधियों के लिए 14.5 गुणा 10 आकार का स्टेज तैयार किया जा रहा है। योग और व्यायाम करने वाले लोगों के लिए चेंज रूम व अन्य इस्तेमाल के लिए 12 गुणा 12 आकार के दो कमरे भी तैयार किए जा रहे हैं। परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी तथा महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होगी व चहारदीवारी के साथ व अन्य उपलब्ध स्थान पर सजावटी और छायादार पौधे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें