जेल में बंदी से मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
केंद्रीय कारागार में एक कैदी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया है। मामले की शिकायत बलदेव नगर पुलिस को दी गई है। शिकायत में केंद्रीय कारागार के सहायक अधीक्षक अजीत सिंह ने कहा कि सात मई को जेल में चेकिंग के दौरान कैदी संदीप उर्फ सोनू से एक मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड सहित बरामद हुआ है। यह मोबाइल और सिम उसके पास कहां से आया इसकी जांच जारी है।