फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं का बेरहमी से कत्ल, एक का सिर धड़ से अलग मिला, दूसरी के शरीर पर चोटों के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं की हत्या, एक का सिर धड़ से अलग मिला, दूसरी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। (अंबाला)
क्षेत्र में वीरवार को दो अलग-अलग जगहों से दो महिलाओं के शव बरामद हुए, जिनकी बेरहमी से हत्या की गई है। अंदेशा है कि इन दोनों शवों को हिमाचल की सीमा से सटे दो गांवों के क्षेत्रों में फेंका गया है। एक महिला का सिर धड़ से अलग करीब 20 फीट दूर मिला, जबकि दूसरी महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। दोनों की उम्र भी 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है, आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के पहनावे आदि से लग रहा है कि वे स्थानीय निवासी नहीं हैं। ऐसे में यह आशंका है कि इन महिलाओं की हत्या कर यहां फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पहला मामला : कंबल में लिपटी मिला 30 वर्षीय महिला का शव
जानकारी मुताबिक वीरवार सुबह गांव उज्जल के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव से माजरी जाने वाली सड़क के किनारे एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में लगभग 30 वर्षीय महिला की कंबल में लिपटी लाश मिली। जब कंबल हटा कर देखा गया तो महिला के शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। पहनावे से वह स्थानीय निवासी नहीं लग रही थी। माना जा रहा है कि इस महिला की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से ही इस सुनसान सड़क पर फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला : पेड़ों के बीच मिला 25 वर्षीय महिला का शव
पुलिस अभी गांव उज्जल के पास मिले शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई निपटाकर हटी ही थी कि कालाअंब के पास एक महिला के शव मिलने की सूचना आ गई। नारायणगढ़-कालाअंब रोड के पास एक पेपर मिल (कालाअंब) को जा रहे कच्चे रास्ते के किनारे खड़े सफेदा के पेड़ों में एक महिला का शव पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब 25 साल की महिला का सिर्फ धड़ है, जबकि सिर धड़ से करीब 20 फीट दूर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी मुताबिक यह महिला भी स्थानीय निवासी नहीं दिख रही है। पुलिस के मुताबिक इस क्षेत्र में काम कर रहे एक जेसीबी चालक ने जब शव देखा तो इस बारे कालाअंब के सरपंच को सूचना दी थी। पुलिस ने इस शव को भी फिलहाल पहचान नहीं होने के चलते मोर्चरी में रखवा दिया है।


शवों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश
पुलिस की मानें तो शवों को खुर्द-बुर्द करने के लिए ये शव फेंके गए हो सकते हैं। जिस तरह से शवों की हालत है, उससे कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार रहेगा जिस में यह पता लगाया जाएगा कि कितने समय पहले हत्या हुई है। क्या इस मामले में और धाराएं भी जुड़ेंगी। फिलहाल तो यह ब्लाइंड मर्डर ही दिख रहा है।
विज्ञापन


ये बोले डीएसपी
डीएसपी राजबीर सिंह का कहना है कि पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों शवों की पहचान करना है। इसको लेकर जहां आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है, वहीं जनता से भी सहयोग मांगा जा रहा है। डीएसपी के मुताबिक इन मामलों को हल करने के लिए सीआईए टीम को पुलिस की सहायता करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें