फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए बिजली कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें मनवाने के लिए बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को शहजादपुर यूनिट कार्यालय परिसर में मांगें मनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी एक एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद कर्मचारी यूनियन के सदस्यों में कश्मीरी लाल, ओम कुमार, दर्शन सिंह, बलविंद्र, सपट्टर सिंह, हरपाल, जगबीर ने कहा कि जो एलएम, एएफएम के पद पर प्रमोट हुए हैं, उन्हें शहजादपुर सब डिवीजन में ही रखा जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में कर्मचारी पहले ही बहुत कम हैं, जिस कारण कार्य करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं आए दिन कर्मचारियों के साथ दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कर्मचारियों ने एक्सईएन और एसडीओ से आग्रह किया कि सभी एएफएम के ऑर्डर सब डिवीजन शहजादपुर में किए जाएं और जितना भी टेक्निकल स्टाफ अंदर कार्य कर रहा है, उसे तुरंत फील्ड में लगाया जाए, ताकि फील्ड का कार्य सुचारु रूप से चल सके। इस दौरान एसडीओ शहजादपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें