फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण विभाग ने बंद कर दी थी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे करवाना गले की फांस बन गया है। अस्पताल में मौजूदा एक्सरे मशीन की हालत ये है कि तकनीकी खराबी आने के कारण मशीन को खुद ही उपचार की जरूरत है, परंतु विभाग के अधिकारी है कि मशीन की मरम्मत को लेकर लगातार अनदेखा करने में लगे हुए है और करीबन पंद्रह दिनों से मरीजों को अस्पताल में एक्सरे करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट सेंटर व सिटी अस्पताल के काट रहे चक्कर
अस्पताल में पंद्रह दिनों से कैंट व आसपास के इलाकों से पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए अंबाला सिटी रेफर किया जा रहा है। अगर ये मरीज अंबाला सिटी एक्सरे के लिए जाते है तो पूरा दिन अस्पताल के ही चक्कर काटने पड़ते है और देरी होने पर उन्हें अगले दिन कैंट अस्पताल की ओपीडी में उपचार करवाना पड़ता है। अगर इमरजेंसी केस में मरीज एक्सरे के लिए प्राइवेट सेंटरों के चक्कर काट रहे है। जहां एक्सरे के नाम पर मरीजों से अत्याधिक पैसे वसूले जाते है। हैरानी की बात यह है कि मशीन के फाल्ट ठीक करवाने के लिए विभाग की लापरवाही इस कद्र सामने आ रही है कि पंद्रह दिनों से मशीन को बंद रखा हुआ है।
मशीन ही नहीं चालू है तो उपचार क्या मिलेगा
उपचार करवाने पहुंचे मरीज सुमित आनंद, अभिषेक, आशा देवी, रोशन का कहना है कि सुबह ही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंच गए थे, डॉक्टर ने उपचार शुरू करने से पहले एक्सरे करवाने के लिए भेजा था। जब वह एक्सरे की पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एक्सरे मशीन ही खराब है। अस्पताल द्वारा उन्हें अंबाला सिटी अस्पताल में एक्सरे करवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया गया। उनका कहना है कि भला एक एक्सरे के लिए पहले वह किराया खर्च कर अंबाला सिटी जाए और घंटो लाइनों में लगने के बाद एक्सरे करवाएं। इन चक्करों में ही मरीज की हालत बिगड़ जाए, भला ऐसे में अस्पताल के अंदर कैसे मरीज को सही उपचार मिल सकेगा। उनका कहना है कि ये विभाग की जिम्मेदारी होने चाहिए कि एक्सरे मशीन को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को एक्सरे करवाने में कोई परेशानी न हो। मशीन खराब को लेकर प्राइवेट सेंटर वाले मरीजों का खूब फायदा उठा रहे है।
विज्ञापन

मरम्मत का काम चल रहा
अस्पताल की एक्सरे मशीन की मरम्मत का काम चल रहा है और दुुरुस्त करने के बाद मरीजों के लिए एक्सरे करवाने की सुविधा बुधवार से शुरू की जाएगी, मशीन में तकनीकी खराबी के कारण ही मरीजों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें