फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- लाखों खर्च करने के बाद भी कैंट सिविल अस्पताल में गहराया पेयजल संकट -

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों खर्च करने के बाद भी कैंट सिविल अस्पताल में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में बेशक नई ओपीडी और इमरजेंसी ब्लाक की सुविधा मिल गई है, लेकिन रविवार को हालात यह रहे कि दिन भर मरीज, तीमादार पीने के पानी के लिए भटकते रहे। एक ओर तपती गर्मी और दूसरी तरफ पानी सप्लाई करने वाला ट्यूबवेल ही खराब हो गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पानी का टैंकर मंगवाया, लेकिन मरीजों के तीमारदारों ने यह पानी भी मरीजों के लिए खतरा बता दिया। ऐसे में मरीजों के लिए तीमारदारों को बाहर से पानी खरीदना पड़ा। विभाग का दावा है कि जल्द ही ट्यूबवेल ठीक करवा लिया जाएगा, जिसके बाद यह दिक्कत खत्म होगी।

इस कारण से हुए हालात खराब
सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में वाटर सप्लाई जिस ट्यूबवैल से होती है, उसमें अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण सुबह से ही अस्पताल में पानी की सप्लाई बंद हो गई। देखते ही देखते अस्पताल में पानी का संकट इस कदर गहरा गया कि मरीज पानी को लेकर परेशान हो गए। बिल्डिंग में पानी न आने पर मरीजों व तीमारदारों में हाहाकार मच गया। जबकि बिल्डिंग में पीने के पानी को लेकर दर-दर भटकते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


दुकानों व घरों से पानी की बोतलें लेकर पहुंचे मरीज
अस्पताल के वार्डो में मरीजों इस कदर पीने के पानी को तरस गए थे कि मजबूरन तीमारदार पानी की बोतलें लेकर या तो परिसर में चक्कर काटते रहे या फिर दुकानों से पानी की बोतलें खरीदकर काम चलाते रहे। कई मरीज को अपने घरों से भी कैंपर लेकर अस्पताल में पहुंचे और पानी की किल्लत से निपटते हुए दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि अस्पताल के शौचालय में भी पानी की किल्लत खड़ी हो गई। दिन भर यही हालात रहे, जबकि देर रात तक यह वाटर सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई।

संक्रमण के डर से टैंकर के पानी का नहीं किया इस्तेमाल
अस्पताल द्वारा वाटर टैंकर की व्यवस्था तो करवाई गई, लेकिन तीमारदारों ने यह पानी मरीजों को नहीं दिया। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के परिजन आकाश, सुनैना धीमान, अंजलि, मोहन लाल, बबली, पुनीत का कहना था कि अस्पताल में सुबह से ही पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। तीमारदार तो किसी तरह टैंकर का पानी पीकर गुजारा कर रहे है, पंरतु मरीजों को तो टैंकर का पानी देकर इंनफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में मजबूरन दुकानों व घरों से पानी मंगवाकर गुजरा कर रहे हैं।

अस्पताल से संबंधित ट्यूबवेल की मोटर में सुबह ही तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण ट्यूबवेल की मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात तक ट्यूबवेल पूरी तरह से दुरुस्त होने की पूरी संभावना है। अस्पताल में पानी की किल्लत को देखते हुए वाटर टैंकर की व्यवस्था करवा दी गई है’
विज्ञापन

- आरएस गर्ग, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

पानी न आने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को सूचित कर वाटर टैंकर रखवा दिया गया था। ट्यूबवैल को कुछ खराबी आई तो विभाग उसे दुरुस्त कर रहा है, अस्पताल में मरीजों के पानी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।’
- डॉ. सतीश, एसएमओ, सिविल अस्पताल अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें