अंबाला। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए से पकड़ा। आरोपी से 11.48 किलो गांजा जब्त किया गया। बरामद नशे की खेप कालका से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ ले जाई जा रही थी। आरोपी आजमगढ़ निवासी अभिषेक है। जांच अधिकारी संजीव कुमार बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। संवाद