संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सदर नगर परिषद ने उगाड़ा-बाड़ा गांव में 25 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।
21 एकड़ क्षेत्र पर बनने वाला यह स्टेडियम न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बल्कि यह युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में नए द्वार खोलेगा। कार्ययोजना को अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा गया है ताकि फंड की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।