फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ादल के विरोध में जन चेतना रैली में एचएसजीपीसी ने फहराए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल के विरोध में एचएसजीपीसी ने फहराए काले झंडे
विज्ञापन

-प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को लेकर कमेटी सदस्यों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
फोटो नंबर : 36 से 46
-जन चेतना रैली में सुखबीर बादल का पुतला फूंकने की भी कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिये सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शिरोमणि अकाली दल की अनाज मंडी में आयोजित जनचेतना रैली में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के सदस्यों ने प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी कर काले झंडे दिखाये। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने रैली स्थल में दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रैली स्थल पर सुखबीर बादल का पुतला जलाने की भी कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। 16 सदस्यों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बस में रैली स्थल से दूर ले जाया गया, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
सुखबीर सिंह बादल के आने की खबर लगते ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ नेताओं ने बादल को काले झंडे दिखाने और उनका पुतला फूंकने की तैयार कर रखी थी। इसकी भनक लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एचएसजीपीसी नेता सुखविंद्र सिंह, हाकाम सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह सहित कुल 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां से उन्हें सीआईए-1 के दफ्तर ले जाकर छोड़ दिया गया। वहीं रैली के दौरान पुतला फूंकने रहे लोगों को पुलिस ने हटाया और पुतले को कब्जे मे ले लिया।
विज्ञापन


इसलिए एचएसजीपीसी ने जताया विरोध
एचएसजीपीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष व अंबाला से एसजीपीसी हरपाल सिंह मछौंडा ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरियाणा में अकाली दल की रैली होने नहीं देनी चाहिए थी। पंजाब ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रखा है, इसके अलावा प्रदेश में अब तक बादल ने अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नहीं बनने दी है। इसका एचएसजीपीसी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। अंबाला आगमन पर सुखबीर बादल का विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है और रैली में भीड़ इकट्ठी करने के लिए पंजाब से भीड़ बुलाई गई थी।

हरियाणा-पंजाब का रिश्ता भाइयों जैसा : बादल
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल दोपहर डेढ़ बजे अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब का रिश्ता भाइयों जैसा है। पार्टी ने इस बार हरियाणा में चुनाव लड़ने का निश्चय किया है। अगर सभी पंजाबी एकजुट होकर शिरोमणी अकाली दल के झंडे के नीचे चुनाव लड़ें तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हरियाणा में बनने वाली सरकार में भागेदारी न मिले। उन्होंने कहा कि जैसे पंजाब के किसानों को ट्यूबवेल के बिजली का बिल नहीं देना पड़ता, ऐसे ही हरियाणा में उनकी सरकार बनने के बाद किसानों का ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा। कहा कि हरियाणा में 40 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां सिख व पंजाबी मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। हरियाणा में सरकार बनने के बाद पंजाब की तर्ज पर ही हरियाणा का भी विकास किया जाएगा।
यह भी बोले बादल
-सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल सभी गांवों में 100 प्रतिशत सीवरेज और पानी की सुविधा देकर हर गांव को एक मॉडल गांव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
-जैसे ही राज्य में हमारी सरकार बनती है तो पूरे हरियाणा के गांवों की तस्वीर बदल देंगे।
-1984 के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए अकाली दल ने एक बडी लड़ाई लड़ी है। दल ने 1984 के दोषियों के विरुद्ध केसों की सालों तक बिना हार माने पैरवी की है। परिणामस्वरूप सज्जन कुमार को उमर भर के लिए जेल भेज दिया गया है।

सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : भूंदड़
रैली को वरिष्ठ अकाली नेता व हरियाणा के प्रभारी बलविंद्र सिंह भूंदड़ (सदस्य राज्यसभा) ने भी संबोधित किया। कहा कि बिरादरी वाद सिख पंथ में है ही नहीं और अकाली दल सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इससे पहले अकाली नेता इंजीनियर बलबीर सिंह व उनके साथियों ने सुखबीर सिंह बादल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही फूलों की माला पहनाई। बलबीर सिंह ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल की हरियाणा में सरकार बनने पर लोगों को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर नहीं उतरना पड़ेगा और न ही कर्मचारियों को धरने-प्रदर्शन करने पड़ेंगे। रैली के बाद सुखबीर सिंह बादल सेक्टर-7 स्थित इंजीनियर बलबीर सिंह के निवास पर भी गए और दोपहर का भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन


इन्होंने भी किया संबोधित
सुबह नौ बजे से ही रैली स्थल पर अकाली नेता व कार्यकर्ता पहुंचने आरंभ हो गए थे। रैली को दिल्ली से आए अकाली नेता व विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा, डेराबसी के विधायक एनके शर्मा, कालांवाली (सिरसा) से विधायक बलकौर सिंह, शिरोमणी अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा, एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुरी, जत्थेदार सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, गुरजोत सिंह निडर, संत सिंह कंधारी, कंवलजीत सिंह अजराना, बीबी करतार कौर सहित कईं अन्य अकाली नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें