फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हुई एएनएम, बांटे 23 एंड्राएड टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक हुईं एएनएम, बांटे 23 टैबलेट
विज्ञापन

सीएचसी मुलाना में एनएचएम के तहत दी गई सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सीएचसी मुलाना में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एएनएम कर्मियों को 23 एंड्राएड टैबलेट सिम सहित बांटे गए। टैबलेट सौंप कर विभाग द्वारा फील्ड में तैनात एएनएम को हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें असीमित फोन कॉल के साथ प्रति महीना 40 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने एएनएम को टैबलेट बांटे व टैबलेट चलाने के साथ-साथ इसमें मौजूद विशेष स्वास्थ्य विभाग की एप्लीकेशन का प्रयोग करने की ट्रेनिंग दी। सीएमओ डा. संत लाल ने बताया कि अनमोल एक एंड्रायड आधारित मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे एएनएम के कार्य को निर्बाध ढंग से किए जाने एवं गुणवत्ता पूर्ण डाटा कलेक्शन के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। अनमोल एप के द्वारा एएनएम कार्य स्थल पर हुईं गतिविधियों को ऑनलाइन अपडेट करेंगी। इससे बच्चों के टीकाकरण की सतत निगरानी, गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण, योग्य दंपति को दी गई परिवार कल्याण की सेवाएं, हितग्राही का आधार नंबर दर्ज होने पर कभी कहीं भी सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर एसएमओ डॉ. तेजिंद्र सिंह, डॉ. कुलदीप राणा, प्रमोद बाला, सुरेश बाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें