फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर लगा बिजली मीटर तोड़ा, कार के शीशे भी तोड़े, स्ट्रीट लाइट पर बरसाए पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता गोपाल चौक पर बाइक-एक्टिवा सवार युवकों का उत्पात, बिजली मीटर और कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 45, 46, 47
शरारती तत्वों ने स्ट्रीट लाइटों पर भी बरसाए, कैंट बस स्टैंड के निकट ओवरब्रिज के नीचे भी हो चुकी ऐसी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शुक्रवार देर रात गीता गोपाल चौक पर बाइक व एक्टिवा सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान इन असामाजिक तत्वों ने जहां कार के शीशे तोड़ डाले वहीं, बिजली के खंभे पर लगा मीटर भी तोड़ दिया। इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदार भी सहमे हुए हैं।
शुक्रवार देर रात दो बाइक और एक एक्टिवा पर सवार होकर कुछ युवक आए। इन युवकों ने गीता गोपाल चौक (निकलसन रोड की साइड) पर अपने वाहन रोके और वहीं पर बिखरे पत्थरों से खंभे पर लगा बिजली का मीटर तोड़ दिया। निकलसन रोड पर लगी कुछ स्ट्रीट लाइटों पर भी पत्थर बरसाए। इस दौरान ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इसके बाद युवक निकलसन रोड के भीतर की ओर आ गए। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए। कार मालिक सुमित गौड़ ने बताया कि सुबह पता चला कि कार के शीशे तोड़े गए हैं। बाद में यह जानकारी लगी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बिजली मीटर तोड़ा और अन्य स्ट्रीट लाइट तोड़ने के लिए पत्थर भी बरसाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे भी तोड़ी थी लाइटें
इसी तरह की वारदात अंबाला कैंट बस स्टैंड के निकट ओवरब्रिज के नीचे भी हुई थीं। इसमें भी असामाजिक तत्वों ने एक विशेष हिस्से में स्ट्रीट लाइटें खराब की थीं। इसी हिस्से में अधिकतर वारदात भी सामने आई थीं, जबकि बाद में इस हिस्से में नियमित रूप से लाइटों की व्यवस्था की गई।
कोट्स
अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है, जबकि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। वैसे भी पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है।
- विजय कुमार, एसएचओ कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें