फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी ने एक्टिवा को चपेट में लिया, एमएस समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी ने एक्टिवा को चपेट में लिया, एमएस समेत तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी बोलेरो ने नेशनल हाईवे 73 पर स्थित नई अनाज मंडी के सामने दो एक्टिवा सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा होते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई, जबकि टक्कर लगते ही एक्टिवा उछलती हुई मार्ग के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवक सहित बोलेरो में सवार यमुनानगर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट भी घायल हुए हैं। एक्टिवा सवार युवकों को एमएम अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया है, जबकि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को यमुनानगर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
सिरसगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार व मोहित कुमार एक्टिवा पर सवार होकर धान को ढकने के लिए पल्लड़ लेकर जा रहे थे। दोनों युवक मुलाना अनाज मंडी में स्थित किसान ट्रेडिंग पर पल्लेदारी का काम करते हैं। जैसे ही दोनों अनाज मंडी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी ने उन्हें पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा उछलकर मार्ग के दूसरी ओर जा गिरी। वहीं बोलेरो नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई व पलट गई। हादसे का शोर सुनकर मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए व एक्टिवा सवार घायलों को लहूलुहान हालत में एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। बोलेरो सवार यमुनानगर जिले के स्वास्थय विभाग के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विजय दहिया को पलटी बोलेरो से बाहर निकाला। विजय दहिया को हादसे में कंधे पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सरकारी गाड़ी से निजी मामले में चंडीगढ़ जाने की चर्चा
महिला फार्मासिस्ट के घर में 6 सितंबर 1997 की रात को जबरन घुसकर पूछताछ करने, गलत तरीके से रोकने, महिला का पुरुष डॉक्टर से जबरन मेडिकल करवाने, बदनाम करने व षड्यंत्र रचने के मामले में एमएस विजय दहिया की सोमवार को चंडीगढ़ में सुनवाई थी। चर्चा है कि वह सरकारी गाड़ी से इसी मामले में गए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के गाड़ी चालक जरनैल सिंह ने बताया कि वे डीजी हेल्थ की मीटिंग में भाग लेकर पंचकूला से लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें