फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट बन गया है हरियाणा का चंबल : चित्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट बन गया है हरियाणा का चंबल : चित्रा
विज्ञापन

अंबाला कैंट। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव चित्रा सरवारा ने कहा कि अंबाला छावनी हरियाणा का चंबल बनता जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा के नेताओं के बीच में अवैध कारोबारों एवं उनसे संबंधित अवैध वसूलियों के चलते झगड़े तो रोजमर्रा की बात बन चुके थे, लेकिन बीते तीन दिनों में भाजपा नेताओं द्वारा अराजकता के नए आयाम स्थापित किये गए हैं। वे वीरवार को कैंट रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध कारोबारों में वर्चस्व को लेकर चल रहे परस्पर खूनी संघर्ष के चलते शहर में भय, आतंक का माहौल बन चुका है। दो दिन तक चले आपसी झगड़े के बाद यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। सारे मामले का संगीन पहलू यह है कि सरकारी दबाव के चलते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी भी मूकदर्शक बने हैं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर सुरेश त्रेहन, गगन डांग, ओंकार नाथी परुथी, सचिन सिंगला, सुभाष भाषी, जगतार सिंह, सुमित चौहान, मीडिया प्रभारी नितिन भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें