फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में कर्मियों ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में कर्मियों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदेश के साथ-साथ अंबाला डिपो में काले झंडे हाथों में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दो घंटे के लिए काला दिवस मनाया। रोडवेज कर्मचारियों की गिरफ्तारी, एस्मा व निलंबन के विरोध में कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारी रोडवेज कार्यालय से इकट्ठे होकर प्रदर्शन करते हुए पॉलिटेक्निक चौक पहुंचे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राज्य सचिव रमन सैनी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों पर दमनकारी नीतियां अपना रही है। यदि कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल करते हैं तो उन पर एस्मा लगा दिया जाता है और सस्पेंड कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा को खत्म किया जाए तथा कर्मचारियों के सस्पेंशन आर्डर रद्द किए जाएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 720 प्राइवेट बसों को किलोमीटर स्कीम में लाने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। कर्मचारी चाहते हैं कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले तथा विभागों में खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। कर्मचारी नेता संदीप ढांडा व रमन सैनी ने आरोप लगाया कि एसीएस ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है। कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की भरपाई सरकार को चुनावों में भुगतनी पड़ेगी। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरबारी लाल चौहान, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के बलजीत सिंह संधू, आंगनबाड़ी, बिजली निगम के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान राज्य उपप्रधान संदीप ढांडा, राम प्रकाश, जसवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, रणधीर सिंह राजबीर मुलाना, विक्रम राणा, बसंत सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें