फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की हत्या मामले में जांच टीम के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल की हत्या मामले में जांच टीम के हाथ खाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मंगलवार रात धूलकोट रेलवे स्टेशन पर हुए बरनाला गांव के राहुल की हत्या के मामले में जांच टीम के हाथ अभी खाली हैं। जीआरपी व जिला पुलिस संयुक्त तौर पर जांच कर रही हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच अधिकारियों ने इस मामले में कई युवकों से पूछताछ की है, जिसके आधार पर जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं।
जांच अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जीआरपी के थाना प्रभारी रामबचन ने बताया कि सीआईए रेलवे की मदद ली जा रही है तथा मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डीएसपी बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी रेलवे की मदद हेतु थाना बलदेव नगर व सीआईए की टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश का है, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। कल लोगों द्वारा जाम लगाए जाने पर उन्हें समझा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया था। पुलिस को इस मामले में यह भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले भी मानव चौक पर राहुल पर हमला करने की नीयत से कुछ युवक आए थे, लेकिन राहुल वहां से भाग गया था। इस मामले में कोई पुलिस केस दर्ज नहीं था। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर जाकर कुछ नहीं मिला था। पुलिस का मानना है कि इस हमले में भी इन्हीं आरोपियों का हाथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरनाला का राहुल अपने दो दोस्तों के साथ धूलकोट रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था, उसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जीएमसीएच-32 में राहुल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तरुणदीप गिल, पवन, हन्नी पूनिया निवासी जंडली, नाहन हाउस निवासी जूंडी वक शिवपुरी कालोनी निवासी अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपियों में एक राजनीतिक पार्टी के नेता का पुत्र भी शामिल है। यह पूरा मामला रंजिश का था। दरअसल विक्की लाला नाम का एक युवक सचिन नाम के युवक से मारपीट के मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें